देवरिया, फरवरी 17 -- देवरिया, हिन्दुस्तान संवाद। मदनपुर कस्बा निवासी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहे व सपा नेता कामिल शेख के खिलाफ न्यायालय की ओर से वारंट जारी था। जिसमें सोमवार को वह न्यायालय के समक्ष पेश हुए जहां से जिन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मदनपुर कस्बा के शेख टोल निवासी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य कामिल शेख सोमवार को न्यायालय में पेश हुए। जिन्हें न्यायालय ने अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि कुछ वर्ष पूर्व हुए एक मामले में अन्य लोगों ने अपनी जमानत करा लिया था जबकि पूर्व जिला पंचायत सदस्य जमानत नहीं कराए थे। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि किसी मामले में जारी वारंट पर पेश हुए थे। जिन्हें न्यायालय की ओर से जेल भेज दिए जाने की बात सामने आ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.