अलीगढ़, मार्च 9 -- अलीगढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जिला अलीगढ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह टिल्लू की पत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य पूनम सिंह को सम्मानित किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य की ओर से कराए जा रहे सामाजिक प्रेरणास्पद कार्यों के लिये राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ में सम्मानित किया। डॉक्टर पूनम सिंह ने एक वर्ष तक कश्मीर में रहकर लोगों को देश के प्रति प्रेरित किया था। रविशंकर से प्रेरित होकर उनके द्वारा बताए गए योग प्राणायाम और जीवन मूल्यों के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाना। युवाओं नशे से दूर रहने व अवसाद से बाहर निकालने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...