पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर से निकली कार ने फल विक्रेता को रौंदा, परिजनों ने शव रख काटा हंगामा
हरदोई, जून 27 -- कछौना (हरदोई)। कछौना क्षेत्र के समोधा गांव में शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से फल विक्रेता की मौत हो गई, जबकि पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. सुमेर वर्मा घायल हो गए। फल विक्रेता के परिजनों ने दुर्घटना को जानबूझकर की गई वारदात बताते हुए शव सड़क पर रखकर करीब छह घंटे तक हंगामा काटा। पुलिस अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन माने और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। पुलिस ने बताया कि समोधा गांव निवासी अरुण वर्मा गांव में आम का ठेला लगाए थे। इसी दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य व बसपा नेता परशुराम चौरसिया के घर से निकली कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ठेला रौंदने के बाद स्कॉर्पियो सामने स्थित भाजपा जिला पंचायत सदस्य शांति वर्मा और उनके पति, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. सुमेर वर्मा के घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.