मुरादाबाद, मार्च 9 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव राजुपुर मिलक में होली की चौपाई के दौरान विवाद हो जाने पर एक युवक को घर में शरण देने के शक में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के मकान पर भीड़ के धावा बोलने का वीडियो वायरल हो रहा है। कोतवाली क्षेत्र के गांव राजू पुर मिलक में होली की चौपाई के दौरान मजाक में ही दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। एक युवक के पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्र प्रकाश सैनी के घर में शरण लेने और श्री सैनी के परिवार जनों द्वारा इस युवक को छिपा लेने के संदेह में भीड़ ने चंद्रप्रकाश सैनी के मकान पर धावा बोल दिया था जिसमें अंकित नामक युवक घायल हो गया था। दिग्विजय सिंह पुत्र दिलीप सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। सोमवार को भीड़ के चंद्र प्रकाश सैनी के घर पर धावा बोलने का वीड...