कानपुर, दिसम्बर 5 -- पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मिथलेश यादव के पिता और पूर्व एमएलसी दिलीप सिंह यादव कल्लू के ससुर का शुक्रवार को देहांत हो गया। उनके निधन पर सपा नेताओं ने शोक जताया। कानपुर के ड्योढ़ी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। अकबरपुर क्षेत्र के उमरन रामदीनपुरवा गांव निवासी 80 वर्षीय जगदीश यादव का शुक्रवार को निधन हो गया। उनकी पुत्री मिथलेश यादव जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं हैं, जबकि दामाद दिलीप सिंह कल्लू यादव पूर्व एमएलसी है। उनके निधन की जानकारी पर बड़ी संख्या में लोग गांव पहुंच गये और शोक संवेदना व्यक्त की। यहां उनके पुत्र डा. रामबाबू यादव, मानसिंह व राकेश यादव को सांत्वना दी। कानपुर के ड्योढ़ी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। छोटे पुत्र राकेश ने मुखाग्नि दी। इस दौरान सपा नेता नीरज सिंह गौर,महताब सिंह यादव, बउवा गुप्ता, पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.