बागपत, फरवरी 16 -- बागपत। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन यादव की पुण्यतिथि पर बालैनी स्थित "शकुन शक्ति स्टड फार्म" में श्रद्धांजलि सभा, हवन-पूजन एवं शांति पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिजनों, शुभचिंतकों एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। इस अवसर पर उनके पुत्र रालोद नेता अभयवीर यादव ने कहा कि माता जी द्वारा दिए गए संस्कार, अनुशासन और सेवा की भावना उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। उन्होंने कहा कि मां भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके आदर्श और आशीर्वाद सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.