पीलीभीत, मार्च 31 -- पीलीभीत। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह समेत उनके भाईयों गुलडियां भिंडारा चेयरमैन व अन्य परिजनों पर जमीन खरीद के बाद पैसे के लेन देन समेत अन्य आरोप लगाने वाली मझोला के भिडारा निवासी नंदरानी पत्नी लालता प्रसाद पथरिया ने एससी से शिकायत की है। दो दिन पूर्व मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजने के बाद अब पीड़ित ने सोमवार को एसपी से शिकायत कर पैसे के लेन देन के अलावा प्रताड़ित करने के आरोप लगाते हुए मामले में जांच कराए जाने की मांग की है। वही भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पूरे मामले में आरोपों को निराधार बता कर मामला कोर्ट में होने की बात कह चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...