बक्सर, फरवरी 17 -- ब्रह्मपुर। फाल्गुन माह की महाशिवरात्रि के अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य व समाजसेवी स्व. मारकंडेय सिंह की स्मृति में अंतर जिला घुड़दौड़ प्रतियोगिता का बुधवार को यहां आयोजन होगा। प्रखंड कार्यालय के ठीक सामने निजी रैयती जमीन पर आयोजित होने वाले इस घुड़दौड़ प्रतियोगिता में तीन दर्जन से अधिक घोड़े और उनके सवार भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में जिले के अलावा समीवर्ती जिले भोजपुर, रोहतास, बलिया तथा गाजीपुर के भी घोड़े भाग लेंगे। इसके लिए सभी यहा कुछ दिनों से आयोजन स्थल पर कैम्प कर रहे। आयोजन समिति समिति के संयोजक भारत भूषण सिंह व विद्या सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 11 बजे दिन से प्रारंभ होगी। जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसमें सफल प्रतियोगियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...