लातेहार, फरवरी 18 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह पश्चिमी के पूर्व जिप सदस्य नाजिमा परवीन ने खराब स्ट्रीट लाइट को शीघ्र बनवाने की मांग विभागीय अधिकारियों से की है। उन्होंने बरवाडीह में कई महीनों से स्ट्रीट लाइट खराब रहने पर अफसोस जताया है। पूर्व जिप सदस्य नाजिमा ने बताया कि बरवाडीह के विभिन्न पंचायतों के गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी। आवश्यक देखरेख के अभाव में उनमे से सैकड़ो स्ट्रीट लाइट खराब हो गई है। ग्रामीणों को स्ट्रीट लाइट का लाभ नही मिल पा रहा है। लाइट लगाने में जो लाखो रुपये खर्च हुए थे, वह सब बेकार चला गया है। गांवों में खराब स्ट्रीट लाइट सिर्फ शोभा बन कर रह गई है। लाइट खराब रहने से ग्रामीणों को रात में अंधेरे की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...