अमरोहा, मार्च 6 -- मंडी धनौरा। पूर्व जिपं सदस्य व सपा नेता आलोक भारती ने शुक्रवार को नवाबपुरा स्थित एक बैंक्वेट हाल परिसर में होली मिलन समारोह आयोजित किया। वक्ताओं ने कहा कि होली भाईचारे का पर्व है। एक-दूसरे के गिले शिकवे दूर होते हैं। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष मस्तराम यादव, जितेंद्र यादव, देवव्रत यादव, आलम शेख, निर्दोष सैनी, सचिन चौधरी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...