पूर्व जिपं सदस्य की इलाज के दौरान मौत
बलिया, अगस्त 21 -- रामगढ़। एक सप्ताह पहले सड़क दुर्घटना में घायल हल्दी थाना क्षेत्र के गंगापुर (दुर्जनपुर) पूर्व जिपं सदस्य 62 वर्षीय मीरा देवी का इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह मौत हो गयी। इसकी जानकारी होते ही इलाके के लोग गमगीन हो गये। बताया जाता है कि लखनऊ से उपचार कराकर पति अयोध्या प्रसाद हिंद के साथ वह कार से वापस लौट रही थीं। इसी बीच रास्ते में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अम्बेडकर नगर जनपद में किसी प्रकार कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे में पति-पत्नी दोनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। अम्बेडनगर जनपद के किसी अस्पताल में उपचार कराया गया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका। इसके बाद उन्हें लखनऊ के कमांड हास्पिटल में लेजाकर भर्ती कराया गया। वहां पर उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.