सोनभद्र, अप्रैल 13 -- सोनभद्र, संवाददाता। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव समेत अन्य के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पार्टी नेताओं ने मुकदमे को फर्जी बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की और चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। मीतापुर के पास रविवार को बालू खनन का वीडियो बनाने के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव और पट्टाधारकों में विवाद हो गया था। जिसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई थी। इस मामले में पूर्व जिपं समेत कई लोगों के खिलाफ पुलिस ने मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इसको लेकर सपा में आक्रोश देखा जा रहा है। सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि केंद्र और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.