शामली, फरवरी 24 -- पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा नेता ने दो लोगों के खिलाफ साजिश कर हत्या के झूठे मामले में फंसाने के प्रयास का आरोप लगाते हुए कांधला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मनीष ने इससे जुड़ा एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का आरोप लगाते हुए साक्ष्य के तौर पर इसे पुलिस को सौंपा है। हिन्दुस्तान इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। गांव जसाला निवासी भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह में बड़े पुत्र पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान ने एसपी शामली को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि एक वायरल ऑडियो में कैराना थाना क्षेत्र के बराला गांव निवासी नदीम और एक अन्य व्यक्ति के बीच बातचीत है जिसमें किसी की हत्या कर उन्हें झूठा फसांने की योजना है। एसपी शामली के आदेश पर पुलिस ने नदीम निवासी बरवाला, नाहिद हसन पता अज्ञात और एक अज्ञात के खिलाफ मु...