पूर्व जज को मिली धमकियों की निंदा
नई दिल्ली, जून 12 -- सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल और उनके परिवार को मिली धमकी की घटनाओं की निंदा की है। ये घटनाएं दाऊदी बोहरा समुदाय में उत्तराधिकार विवाद पर 2024 में दिए गए एक फैसले को लेकर हुई थीं। वकील विकास सिंह की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) ने एक प्रस्ताव पास किया। इसमें कहा गया कि जस्टिस पटेल के परिवार के एक सदस्य को कथित तौर पर मिली धमकियों और शारीरिक नुकसान पहुंचाने की खबरें 'बेहद परेशान करने वाली' हैं और ये कानून के शासन की नींव पर चोट करती हैं। प्रस्ताव में कहा गया कि कानून के शासन से चलने वाले संवैधानिक लोकतंत्र में, अदालती फैसलों को केवल कानूनी ढांचे के तहत उपलब्ध कानूनी तरीकों से ही चुनौती दी जा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.