उन्नाव, मई 2 -- उन्नाव। औरास के रामपुर गढ़ौवा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित पूर्व छात्र सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर के मेधावियों को सम्मान से नवाजा गया है। आठ मेधावी छात्र-छात्राओं में लक्ष्मी, मोहिनी, पवन, सुधीर, नितिन तिवारी, ईनुस व अरमान को सम्मानित किया गया। यह वह छात्र है जो परिषदीय स्कूल से कक्षा आठ की पढ़ाई करके निकले थे। कार्यक्रम में औरास ब्लॉक के एआरपी मनीष मिश्र ने छात्रा उपासना की निरंतर उपलब्धियों की सराहना करते हुए स्टेट ट्रायल के हॉस्टल चयन पर साइकिल भेंट की। शिक्षक प्रदीप वर्मा ने कहा यह क्षण पूरे कार्यक्रम का सबसे भावनात्मक और प्रेरणादायक दृश्य रहा। यह साइकिल केवल एक उपहार नहीं, बल्कि उसके संघर्ष, समर्पण और सफलता का सम्मान बनकर सामने आई। कार्यक्रम की अध्यक्षता एथलीट खुशी ने की।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.