वाराणसी, फरवरी 28 -- वाराणसी। काशी विद्यापीठ में शुक्रवार को 'भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री स्मृति एलुमनी मीट' का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बीएचयू के दर्शनशास्त्र एवं धर्म विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. उमेश चंद दुबे और विशिष्ट अतिथि प्रो. सविता भारद्वाज रहे। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्र संस्था की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। अध्यक्षता मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्रा ने की। एलुमनाई सेल निदेशक प्रो. निशा सिंह ने पूर्व छात्रों का अभिनंदन और आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...