चाईबासा, मार्च 18 -- चाईबासा। संत जेवियर हाई स्कूल और इंटर कॉलेज, लुपुंगुटू में संत जेवियर के पूर्व छात्र संघ लुपुंगुटू द्वारा एक हस्तलेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 140 छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर डेजी लकड़ा (सचिव), संजीव बालमुचु (उपाध्यक्ष), प्रताप बिरुली और दिलीप गुप्ता उपस्थित थे। फादर किशोर लुगुन (अध्यक्ष) के नेतृत्व में और स्कूल प्रबंधन के सक्रिय सहयोग से प्रतियोगिता सफलतापूर्वक आयोजित की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...