पूर्व छात्र का कैलिफोर्निया विवि में वैज्ञानिक पद पर चयन
अमरोहा, जुलाई 19 -- सैदनगली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र डॉ.नकुल कुमार निवासी मन्नीखेड़ा जिला संभल का अमेरिका की यूनिवर्सिटी में वैज्ञानिक पद पर चयन हुआ है। शनिवार को विद्यालय के वंदना सत्र में प्रधानाचार्य दिवाकर पांडे ने नकुल को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि नकुल कुमार ने अपनी उच्च शिक्षा के अंतर्गत दिल्ली विश्वविद्यालय से भौतिकी विषय से बीएससी ऑनर्स तथा एमएससी की उपाधि प्राप्त करने के पश्चात दिल्ली विश्वविद्यालय से पीएचडी पूर्ण की थी। इसके बाद नेट जेआरएफ के अंतर्गत स्कॉलरशिप प्राप्त की। अब दुनिया की टॉप 10 में शामिल यूनिवर्सिटी आफ कैलिफोर्निया में वैज्ञानिक पद पर नकुल का चयन हुआ है। यह भी पढ़ें- नीट-2026 में 603 अंक पाकर आशुतोष ने बढ़ाया जिले का गौरव उनके 30 से अधिक शोध पत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.