वाराणसी, फरवरी 27 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। आईआईटी बीएचयू के 1976 बैच के पूर्व छात्रों ने 'गुरुदक्षिणा प्रोजेक्ट' के तहत संस्थान में 57 लाख रुपये के योगदान की घोषणा की है। स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह में देश-विदेश से 85 पूर्व छात्र और उनके परिजन आईआईटी पहुंचे। पांच दशकों की स्मृतियों के साथ ही उन्होंने सफलता का जश्न भी मनाया। स्वर्ण जयंती समारोह गुरुवार को एबीएलटी-4 सभागार में हुआ। इस अवसर पर दिवंगत प्राध्यापकों एवं पूर्व छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। संस्थान के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने पूर्व छात्रों का स्वागत करते हुए पिछले एक दशक में संस्थान की तीव्र प्रगति, अत्याधुनिक अधोसंरचना विकास, वैश्विक रैंकिंग में सुधार तथा मेडटेक और एग्रीटेक जैसे उभरते क्षेत्रों में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी। वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.