कानपुर, फरवरी 17 -- कानपुर। आईआईटी कानपुर के 1990 बैच के पूर्व छात्रों ने अपने कोरल जुबली रीयूनियन के अवसर पर 13.2 करोड़ रुपये की गुरुदक्षिणा दी। स्नातक के 35 साल पूरे होने पर देश-विदेश से आए पूर्व छात्रों ने अपनी पुरानी यादों को भी साझा किया। इस राशि से संस्थान की शैक्षणिक, शोध तथा छात्र-केंद्रित पहलों को बढ़ावा दिया जाएगा। आईआईटी में आयोजित रीयूनियन में पूर्व छात्रों ने अपनी कक्षाएं, प्रयोगशाला, हॉस्टल, खेल मैदानों का भ्रमण करने के साथ अपनी पुरानी यादों को परिवार के साथ ताजा किया। संस्थान के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने कहा कि 1990 बैच की उपलब्धियों और उनके निरंतर जुड़ाव पर अत्यंत गर्व है। उनके योगदान से छात्रवृत्तियों को मजबूती मिलेगी। उच्च स्तरीय शोध को बढ़ावा मिलेगा और संस्थागत विकास को गति मिलेगी। डीन संसाधन एवं एलुमिनाई प्रो. अम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.