नई दिल्ली, फरवरी 11 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जेएनयू छात्रसंघ (जेएनयूएसयू) के सभी चार केंद्रीय पदाधिकारियों और पूर्व अध्यक्ष को निलंबित तथा दो माह के लिए कैंपस से बाहर करने फैसले पर आपत्ति जताई है। पूर्व छात्रों ने जेएनयू की कुलपति प्रो.शांतिश्री धुलिपुडी पंडित को इसको लेकर एक ओपन लेटर लिखा है। पूर्व छात्रों ने इस निर्णय को अभूतपूर्व और विश्वविद्यालय के लोकतांत्रिक ढांचे के विरुद्ध बताया है। इस पत्र में कहा गया है कि जेएनयूएसयू विश्वविद्यालय का वैधानिक निकाय है, जिसे छात्र समुदाय लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से चुनता है। ऐसे में प्रशासन के पास इसे निष्क्रिय या अवैध घोषित करने का न तो अधिकार है और न ही नैतिक आधार। पूर्व छात्रों का कहना है कि छात्...