पूर्व छात्रों के आगमन से गौरवान्वित हुआ जेसीज पब्लिक स्कूल
रुद्रपुर, मई 19 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जेसीज पब्लिक स्कूल में मंगलवार को उस समय भावुक और गौरवपूर्ण माहौल बन गया, जब विद्यालय के पूर्व छात्र एवं बॉलीवुड अभिनेता सौरभ गोयल और विद्यालय के प्रथम हेड ब्वॉय (बैच 1994) तथा पत्रकार आकाश आहूजा ने अपने पुराने विद्यालय का दौरा किया। दोनों पूर्व छात्रों के स्वागत में विद्यालय परिसर उत्साह और आत्मीयता से भर उठा। वर्ष 2003 बैच के छात्र रहे सौरभ गोयल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय से मिली शिक्षा, संस्कार और मार्गदर्शन ने उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने मेहनत, समर्पण और धैर्य को सफलता की कुंजी बताते हुए छात्रों को अपने सपनों के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि वह 'छोरी 2', 'क्राइम पेट्रोल' समेत कई फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में अभिनय कर चुके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.