विकासनगर, नवम्बर 23 -- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ में रविवार को पूर्व छात्र परिषद का सम्मेलन आयोजित किया गया। छात्रों ने कहा कि विद्यालय के विकास के लिए उनका पूरा सहयोग रहेगा। कई पुरातन छात्र-छात्राओं ने विद्यालय को संसाधन मुहैया कराने का आश्वासन दिया। पुरातन छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित वैज्ञानिक डॉ. चंद्र मोहन नौटियाल ने कहा कि भूतपूर्व छात्र किसी भी शिक्षण संस्थान का आईना होते हैं। पूर्व छात्रों की समाज में उपलब्धि शिक्षण संस्थान की उपलब्धि बयान करती है। इसके साथ ही पूर्व छात्रों की सफलता वर्तमान छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणादायक साबित होती है। उन्होंने कहा कि हर छात्र अपने से पहले के छात्र की उपलब्धि को अपना लक्ष्य मानते हुए उसी राह पर चलने की कोशिश करता है। ऐसे में जरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.