गोरखपुर, अप्रैल 30 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग एवं व्यवसाय प्रशासन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को वाणिज्य भवन के सेमिनार हॉल में डिपार्टमेंटल एलुमनी मीट 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वविद्यालय की गौरवशाली परंपराओं को सुदृढ़ करना तथा वाणिज्य विषय के पूर्व छात्रों की उपलब्धियों को सम्मानित करते हुए वर्तमान पीढ़ी को प्रेरित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ संकाय अध्यक्ष वाणिज्य प्रो. आरपी सिंह, विभागाध्यक्ष (बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) प्रो. मनीष कुमार श्रीवास्तव, संयोजक प्रो. राजीव प्रभाकर, मुख्य अतिथि मथुरा गुप्ता, विशिष्ट अतिथि रजनीकांत श्रीवास्तव ने दीप जलाकर किया। प्रो. आरपी सिंह ने पूर्व छात्रों की उपलब्धियों के बारे में बताया। उल्लेख किया कि बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभा...