पूर्व छात्रा जैस्मिन बनीं डिप्टी कलेक्टर, स्कूल में स्वागत
आगरा, अप्रैल 16 -- सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा और एनसीसी कैडेट जैस्मिन वर्मा डिप्टी कलेक्टर बनी हैं। इस उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मान समारोह हुआ। सीएमडी डॉ. गिरधर शर्मा, प्रधानाचार्य अंशु सिंह और उप-प्रधानाचार्य अभिषेक क्रिस्टी ने जैस्मिन और उनकी मां ओमवती वर्मा को सम्मानित किया। डॉ. शर्मा ने उन्हें विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। जैस्मिन ने कहा कि उन्होंने कक्षा 9 में ही सिविल सेवा का लक्ष्य तय किया था। उन्होंने समय के सही उपयोग और मेहनत पर जोर दिया। संचालन आदित्य अग्रवाल ने किया। यह भी पढ़ें- जमशेदपुर की अदिति कुमारी ने 'माई भारत बजट क्वेस्ट' में बढ़ाया मान, भाषण में महिला सशक्तिकरण पर रखे विचार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.