पूर्व चेयरमैन सहित 44 की जमानत जिला जज के यहां खारिज
मथुरा, जून 2 -- पेट्रोल पंप संचालक व सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता के साथ मारपीट के आरोपी पूर्व चेयरमैन सहित 44 लोगों की जमानत याचिका जिला जज ने मंगलवार को खारिज कर दी। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता दिवाकर शर्मा का छाता बरसाना रोड पर पेट्रोल पंप है। पेट्रोल पंप के पीछे ही नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन बलराज चौधरी का आवास है। पूर्व चेयरमैन के आवास के रास्ते को लेकर दोनों पक्षों में कई दिनों से झगड़ा चल रहा था। आरोप है कि पूर्व चेयरमैन ने 10 मई को छाता जा रहे अधिवक्ता दिवाकर शर्मा का अपने साथियों की मदद से अपने आवास में बंधक बना लिया। करीब तीस से चालीस लोगों ने अधिवक्ता को लाठी डंडों से पीटा। घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने पीड़ित अधिवक्ता को मुक्त कराया। वहीं आरोपी पूर्व चेयरमैन बलराज चौधरी व उसके पुत्र गोपाल सहित 44 लोगों को डकैती, लूट, अपहरण, बलवा आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.