शाहजहांपुर, जून 3 -- शाहजहांपुर। सदर बाजार क्षेत्र में नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय सरोज गुप्ता की पुण्यतिथि और जेठ के मंगल के अवसर पर मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया। कई वर्षों से यह कार्यक्रम हो रहा है। लोगों ने स्वर्गीय सरोज गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक योगदान को याद किया। भाजपा नेत्री नीतू गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में देवनाथ, चंद्रमणि गुप्ता, अभिनय गुप्ता, नितिन गुप्ता, कोपल गुप्ता, श्रवण गुप्ता, सुहर्ष गुप्ता, डब्बू, सुभाष, सालिकराम सहित परिवार के अन्य सदस्य थे। यह भी पढ़ें- शहीद ब्रह्मेश्वर मुखिया की मनाई 14वीं पुण्यतिथि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...