हल्द्वानी, जनवरी 22 -- लालकुआं, संवाददाता नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव रामबाबू मिश्रा का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनका दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में उपचार चल रहा था, वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। रामबाबू मिश्रा पिछले एक माह से निमोनिया से पीड़ित थे। वह अपने पीछे तीन पुत्र विवेक मिश्रा, अभिषेक मिश्रा और अखिलेश मिश्रा, पुत्रवधू डॉ. अस्मिता मिश्रा और धर्मपत्नी उर्मिला मिश्रा समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। देरशाम परिजन शव लेकर दिल्ली से लालकुआं के लिए रवाना हो गए। उनके पुत्र अभिषेक मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे शव यात्रा निकालने के बाद मुक्तिधाम श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार होगा। रामबाबू मिश्रा के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। सांसद अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.