बलरामपुर, अप्रैल 7 -- बलरामपुर, संवाददाता। एमपी-एमएलए कोर्ट में बहुचर्चित पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू हत्याकांड की सुनवाई आठ अप्रैल को होगी। अपर सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार तृतीय एमपी-एमएलए कोर्ट में प्रकरण की सुनवाई करेंगे। इस मुकदमे का फैसला होने के बाद पूर्व सांसद रिजवान जहीर, उनकी बेटी व दामाद के राजनीतिक सफर तय होगा। तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद उर्फ पप्पू की जरवा मार्ग पर चार जनवरी 2022 की रात करीब 10.20 बजे हत्या हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने पूर्व सपा सांसद रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा रिजवान व दामाद रमीज नेमत समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विवेचना के बाद पुलिस ने एमएपी-एमएलए कोर्ट में आरोप पत्र प्रस्तुत किया, तबसे इस मुकदमे की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में हो रही है। आठ मार्च को इस मुकदमे की सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.