कन्नौज, दिसम्बर 24 -- तालग्राम, संवाददाता। नगर के पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता के हाईवे सिटी-2 कार्यालय में हुई चोरी के मामले में तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह दूसरी बार है जब उक्त कार्यालय को चोरों ने निशाना बनाया है। जिससे क्षेत्र में पुलिस की गश्त व सक्रियता पर सवाल उठने लगे हैं। तालग्राम-छिबरामऊ मार्ग स्थित एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास पूर्व चेयरमैन दिनेश सिंह यादव का हाईवे सिटी-2 नाम से कार्यालय है। रविवार रात अज्ञात चोर जंगला तोड़कर कार्यालय में घुस गए और दो बैटरी, इन्वर्टर, दो किलोवाट का सोलर पैनल, डीवीआर, चार सीसीटीवी कैमरे, टीवी, सेट-टॉप बॉक्स, सबमर्सिबल स्टार्टर, केबिल बंडल, कूलर की मोटर, पंखा, नकदी व जरूरी कागजात चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई है। पूर्व चेयरमैन ...