पूर्व चेयरमैन के मुकदमे में पीड़ित की गवाही जारी
सुल्तानपुर, अप्रैल 21 -- सुलतानपुर। नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन बबिता जायसवाल और उनके पति पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय जायसवाल पर विचाराधीन मुकदमे में मंगलवार को वादी की गवाही दर्ज हुई जिससे बचाव पक्ष के अधिवक्ता अरविन्द सिंह राजा ने जिरह की। एससी-एसटी कोर्ट के विशेष न्यायाधीश राकेश पांडेय ने वादी मुकदमा चन्द्र प्रकाश की गवाही बुधवार को फिर नियत की है। नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष और कुछ सभासदों के बीच हुए विवाद में दो सितंबर 2020 को शहर की डिहवा निवासी सभासद कुसुमलता के देवर चंद्र प्रकाश ने अपमानित करने और दलित उत्पीड़न करने का मुकदमा चार लोगों पर दर्ज कराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.