पूर्व चेयरमैन के बेटे पर मारपीट का आरोप
बिजनौर, मई 11 -- स्योहारा। पूर्व चेयरमैन पुत्र पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी । जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर गाड़ी भी कब्जे ले लिया है। क्षेत्र के गांव बजीरपुर जागीर निवासी मनीष पुत्र राजेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार की रात को वह अपने एक मित्र के साथ जा रहा था तभी पूर्व चेयरमैन पुत्र ने अपनी गाड़ी से आया और साईड़ लगाने की बात कहते हुए गाली गलौज करने लगा। गाली देने को मना किया तो उसने व एक अन्य ने मारपीट शुरू कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.