हरदोई, जनवरी 31 -- सांडी (हरदोई), संवाददाता। सांडी कस्बा स्थित भाजपा नेता और पूर्व चेयरमैन के कोल्डस्टोर से करीब सात सौ धान से भरी कट्टी अज्ञात चोर चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। एसएचओ बसन्तराम ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। नबावगंज निवासी पूर्व चेयरमैन दिनेश गुप्त का मुख्य मार्ग पर सांडी कोल्डस्टोर स्थित है। उनके छोटे बेटे अंशुल गुप्त इसका संचालन और देखरेख करते हैं। कोल्ड स्टोर में आलू भण्डारण के साथ ही बगल में स्थित राइस मिल में धान की कुटाई होती है। इसके चलते स्टोर के उत्तरी दीवार के पास धान काट्टियों का चट्टा लगाया गया था। पूर्व चेयरमैन ने बताया कि आगामी दस फरवरी को अखण्डपाठ के बाद आलू के प्रस्तावित भण्डारण के लिए साफ सफाई कराई जा रही है। इसी दौरान जब चट्टे से तिरपाल हटाया गया तब बीच की करीब सात सौ बोरियां ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.