सुल्तानपुर, मार्च 25 -- सुलतानपुर। धोखाधड़ी कर मकान दूसरे के नाम दर्ज कराने के मामले में आरोपी अमेठी जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा नेता राजेश अग्रहरि की पत्नी और पूर्व चेयरमैन चन्द्रमा देवी के खिलाफ उत्पीड़क कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अधिवक्ता अरविन्द सिंह राजा ने बताया कि अवर न्यायालय की कार्रवाई के खिलाफ चन्द्रमा देवी की याचिका पर न्यायमूर्ति बृजराज सिंह ने ये आदेश जारी किया है। हालांकि उन्हें एक सप्ताह में ट्रायल कोर्ट में हाजिर होने का आदेश भी दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...