पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते की जमानत पर फैसला सुरक्षित
रांची, सितम्बर 2 -- रांची, विशेष संवाददाता। जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में जेल में बंद पूर्व मुख्य सचिव एवं झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते की जमानत याचिका पर बुधवार को सीआईडी की विशेष अदालत ने सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। ख्यांग्ते की ओर से वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार और अधिवक्ता चंदना कुमारी ने पक्ष रखा। बचाव पक्ष ने अदालत में कहा कि ख्यांग्ते के खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं है। उनके ठिकानों पर हुई छापेमारी में भी ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला, जिससे उनकी संलिप्तता साबित हो। बचाव पक्ष ने उनकी गिरफ्तारी को भी अवैध बताते हुए जमानत देने का आग्रह किया। वहीं, सीआईडी की ओर से जमानत का विरोध करते हुए कहा गया कि परीक्षा आयोजित कराने का काम टीडीपीएल को देने में एल ख्यांग्ते की भूमिका रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.