मऊ, अप्रैल 21 -- नदवासराय। देवर्षि देवल पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवकली देवलास के शिक्षक और साधन सहकारी समिति के सरपंच रहने के साथ तीन बार लगातार ग्रामसभा के ग्राम प्रधान रहे विकास खण्ड मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवकली देवलास निवासी समाजसेवी 65 वर्षीय सुदामा यादव का मंगलवार की सुबह आकस्मिक निधन हो गया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके आवास पर शोक सभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रखा गतात्म की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर अनुराग यादव, गोरखनाथ यादव, मुन्ना मिश्रा, वैदेही यादव, डाक्टर राममूरत यादव, अशोक कुमार गौतम, घूरा राम यादव, जयभीम कुमार, रामू यादव, विष्णु चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...