गाजीपुर, फरवरी 7 -- भांवरकोल। क्षेत्र की ग्राम पंचायत फखनपुरा के पूर्व ग्राम प्रधान और सामाजिक कार्यकर्ता 95 वर्षीय मुमताज अहमद का शनिवार को निधन हो गया। मुमताज अहमद ग्राम पंचायत फखनपुरा के वर्ष 1990 से 1995 तक ग्राम प्रधान रहे। मुमताज अहमद एसएम नेशनल इंटर कालेज मच्छटी के प्रधान लिपिक पद से वर्ष 1998 में सेवानिवृत्त हुए। उनके निधन की खबर सुनते ही उनके पैतृक आवास पहुंचे लोगों ने ढाढ़स बंधाया। उनके भाई इम्तियाज अहमद ने बताया कि रविवार को उनके शव को उनके पैतृक कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...