पूर्व ग्राम प्रधान प्रमिला ढाली का निधन
रुद्रपुर, जून 23 -- दिनेशपुर। ग्राम सभा बरीराई की सुंदरपुर निवासी पूर्व ग्राम प्रधान 65 वर्षीय प्रमिला ढाली का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्रमिला ढाली वर्ष 2005 से 2010 तक ग्राम प्रधान रहीं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने गांव के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी। ग्रामीणों ने बताया कि वह सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेती थीं और गांव की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहती थीं। उनके निधन पर पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, बंगाली कल्याण समिति कोर कमेटी अध्यक्ष तारक बाछाड़, प्रदेश महामंत्री डॉ. नारायण हालदार, बंगाली कर्मचारी उन्नयन समिति अध्यक्ष रवि सरकार, विजय बाछाड़, मिथुन ढाली, महानंद मंडल, विभूति हालदार, रतन बैरागी, संजय ढाली, चैतन्य मंडल, अमर विश्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.