पूर्व ग्राम प्रधान का हार्ट अटैक से निधन
आजमगढ़, मई 29 -- मार्टीनगंज, हिन्दुस्तान संवाद क्षेत्र के सतैनी गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान 58 वर्षीय रामचन्द्रर यादव का शुक्रवार की सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके सीने में अचान दर्द शुरू हुआ, परिजन उन्हें लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वे गांव के दो बार प्रधान रह चुके थे। उनके निधन की जानकारी मिलते ही लोग शोक संवेदना प्रकट करने के लिए उनके घर पहुंच गए। सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, विधायक कमलाकांत राजभर, पूर्व विधायक आदिल शेख, महाप्रधान अशोक राजभर, पूर्व प्रधान हरिश्चंद्र राय, सभाजीत यादव, दिलीप यादव, रामलाल यादव, महंगी यादव, अमरजीत यादव सहित अन्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की। यह भी पढ़ें- सेवानिवृत शिक्षक का निधन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.