बिजनौर, अप्रैल 4 -- बिजनौर। पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर खिलाड़ी व पूर्व भारतीय टीम सेलेक्टर वर्तमान में रेलवे टीम की सेलेक्टर हेमलता काला एक समारोह में बिजनौर पहुंचीं। बिजनौर पहुंचने पर उनका स्वागत हुआ। शुक्रवार को हेमलता काला के बिजनौर में एक पारिवारिक समारोह में पहुंचने की सूचना पर बिजनौर क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनके पास पहुंच कर माल्यार्पण व शॉल भेंट कर स्वागत किया। पूर्व क्रिकेटर मानव सचदेवा ने बताया कि उन्होंने खिलाड़ियों और ग्राउंड के विषय में जानकारी प्राप्त कर कुछ सुझाव भी साझा किए। इस अवसर पर अमित श्रीवास्तव, मानव सचदेवा, डॉ. मोहित शर्मा, पुनीष कुमार, राजवीर सिंह, अमित कुमार, धीरेन्द्र चौहान, डेलिशा आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...