देहरादून, मार्च 19 -- देहरादून। द पेस्टल वीड स्कूल ने विद्यार्थियों के शारीरिक विकास और खेल सुविधाओं को सुदृढ़ करते हुए अपने नवनिर्मित 'ऑल वेदर स्विमिंग पूल' का उद्घाटन किया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील वाल्सन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने तैराकी को सर्वश्रेष्ठ व्यायाम बताते हुए छात्रों को खेलों के माध्यम से चरित्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. राकेश शाह (पूर्व आईएफएस) ने तैराकी के वैज्ञानिक लाभों पर प्रकाश डाला। विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कश्यप ने शिक्षा और खेलों के संतुलित समन्वय द्वारा सर्वांगीण विकास की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर दक्षिण अफ्रीका में आयोजित ट्रायथल वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले कक्षा 11 के छात्र रितेश अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.