पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. हनुमंत सिंह को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
बलरामपुर, अगस्त 2 -- बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर व पूर्व सांसद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने जनपद भ्रमण के दौरान शारदा कुंज स्थित उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हनुमंत सिंह के आवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्व. हनुमंत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि व्यक्त की। शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा ईश्वर से इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। राज्यमंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि स्वर्गीय हनुमंत सिंह का सार्वजनिक जीवन जनसेवा, सादगी और संगठन के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण रहा। उन्होंने प्रदेश के विकास और समाज के प्रत्येक वर्ग के उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.