पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने दिवंगत भाजपा नेता नरेश सैनी के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
शामली, जून 24 -- कांधला। कस्बे में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश राणा ने दिवंगत भाजपा नेता नरेश सैनी के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिवार को सांत्वना दी। भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश सैनी का 16 जून को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वह लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए थे और नगर निकाय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। सुरेश राणा ने परिजनों का ढांढस बंधाते हुए कहा कि नरेश सैनी उनके परिवार के सदस्य के समान थे। उन्होंने जीवनभर समाज और कस्बे के विकास के लिए कार्य किया। उनका निधन भाजपा परिवार और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में भाजपा परिवार पूरी मजबूती के साथ उनके परिजनों के साथ खड़ा है। इस दौरान तरुण अग्रवाल, पवन कंसल, गौरव चौधरी, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.