पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबूराम की प्रतिमा अनावरण का कर रही इंतजार
मैनपुरी, जून 11 -- क्षेत्र के वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय बाबूराम यादव की प्रतिमा का अब तक अनावरण न होने से उनके समर्थकों और क्षेत्रीय लोगों में चर्चा है। बाबूराम यादव महाविद्यालय परिसर में उनके निधन के बाद स्थापित कराई गई प्रतिमा लंबे समय से ढकी हुई है और अनावरण की प्रतीक्षा कर रही है। स्व. बाबूराम यादव समाजवादी राजनीति के प्रमुख चेहरों में गिने जाते थे। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का करीबी सहयोगी माना जाता था। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र से जुड़कर राजनीति में प्रवेश किया और वर्ष 1985 में पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। इसके बाद वह लगातार क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रहे। उनकी कार्यशैली और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार में सिंचाई मंत्री तथा बाद में राजस्व मंत्री का दायित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.