हल्द्वानी, नवम्बर 25 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के अग्रणी नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन हो गया। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने मंगलवार को गुरुनानक मार्केट स्थित अपने प्रदेश कार्यालय में उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रमुख राज्य आंदोलनकारी और देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दिवाकर भट्ट ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी और राज्य के निर्माण में उनका योगदान अविस्मरणीय है। शोक सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल भट्ट, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी जगमोहन चिलवाल, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, महानगर अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल, हरजीत चड्ढा, आफताब हुसैन, राज्य आंदोलनकारी बृजमोहन सिजवाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.