औरंगाबाद, फरवरी 17 -- नवीनगर, संवाद सूत्र। एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पूर्व के शराब मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के धुंधुआ गांव निवासी अयोध्या चौधरी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध एनटीपीसी खैरा थाना में शराब से संबंधित मामला पूर्व से दर्ज था। पुलिस ने उसे पकड़कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.