पूर्व के विवाद में महिला की पिटाई, तीन आरोपित
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 26 -- हथौड़ी। थाना क्षेत्र के बलुआंहा गांव में शनिवार सुबह कुछ लोगों ने पूर्व के विवाद को लेकर महिला राजकुमारी देवी की पिटाई कर दी। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए बोचहां पीएचसी में भर्ती कराया गया। मामले में राजकुमारी ने रविवार को हथौड़ी थाने में आवेदन दिया है। इसमें तीन को नामजद किया है l थानेदार सतनारायण शर्मा ने बताया कि महिला ने पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है l यह भी पढ़ें- लाठी-डंडे से महिला की पिटाई, तीन पर मुकदमा यह भी पढ़ें- महिला की पिटाई के आरोप में तीन पर मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.