पूर्व के विवाद को ले महिला के साथ मारपीट ,तीन लोगों पर केस दर्ज
बगहा, जून 29 -- मैनाटाड़। स्थानीय थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में एक महिला के साथ मारपीट करने के मामले में तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। मामले में पीड़िता ने आवेदन देकर पुलिस को बतायी है कि वह अपने घर पर थी। इसी दौरान गांव के ही नसमुद्दीन अंसारी, शाहजहां खातुन और असया खातून वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने लाठी-डंडे से मारपीट की।वही बचाने आये उसके बेटे और बेटी के साथ मारपीट किया गया। वहीं थानाध्यक्ष बब्लू कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले में अग्रतर कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.