गोपालगंज, जून 29 -- गोपालगंज।फुलवरिया थाने के माड़ीपुर गांव में पूर्व के विवाद को लेकर हुई मारपीट में मां-बेटे समेत तीन लोगों को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। जख्मी विजय चौहान की पत्नी ममता देवी, बेटा शशि कुमार व बुचुक महतो को इलाज के लिए फुलवरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिकी उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भेज दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में जख्मी लोगों का इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में जख्मी ममता देवी ने बताया कि पूर्व में किसी बात को लेकर हमलवरों से कहा सुनी हुई थी। यह भी पढ़ें- Begusarai News भूमि विवाद में मारपीट, 11 नामजद उसकी बात को लेकर रविवार की देर शाम उक्त लोगों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर घटना ...