पूर्व केन्द्रीय मंत्री की आज शहरबन्नी में मनेगी पुण्यतिथि, तैयारी पूरी
खगडि़या, अक्टूबर 7 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक व पद्मभूषण से सम्मानित दिवंगत रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि 8 अक्टूबर को जिले के अलौली प्रखंड अन्तर्गत शहरबन्नी स्थित उनके पैतृक आवास पर श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। इस अवसर पर उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी और उनके जीवन एवं राजनीतिक सफर पर प्रकाश डाला जाएगा। सांसद प्रतिनिधि डॉ पवन जायसवाल ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पुण्यतिथि कार्यक्रम में खगड़िया समेत प्रदेश के एनडीए के नेता, जनप्रतिनिधि, पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल होंगे। इस दौरान स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के समाज और जनहित में किए गए कार्यों को याद किया जाएगा तथा उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया जाएगा। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.